भारत ने पाकिस्तान के सिंधु घाटी की विरासत वाले दावे को किया खारिज

feature-top

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 5,000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता की विरासत पर पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के मंत्रियों ने सिंधु जल समझौते के विवाद के बीच सिंधु घाटी सभ्यता को अपनी राष्ट्रीय पहचान बताते हुए इस बहुसांस्कृतिक विरासत पर दावा ठोका था। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो देश दशकों से सीमा पार आतंकवाद, धार्मिक कट्टरवाद और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को बढ़ावा दे रहा हो, वह किसी भी बहुलवादी सांस्कृतिक विरासत पर अपना हक नहीं जता सकता। 


feature-top