PM मोदी के खिलाफ 'अपमानजनक' पोस्ट्स पर X को नोटिस जारी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जा रही 'अपमानजनक भाषा' पर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) को औपचारिक पत्र भेजकर ऐसे सभी विवादित पोस्ट्स, ट्वीट्स और प्रोफाइल्स को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले और नफरत फैलाने वाले अकाउंट्स का ब्योरा न सौंपने पर X के खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। 


feature-top