सुप्रीम कोर्ट ने चंबल के वन कर्मियों को कानूनी सुरक्षा देने का राज्यों को दिया निर्देश

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल क्षेत्र में तैनात वन कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी के दौरान उनके खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमों से सुरक्षा प्रदान करें। अदालत ने माना कि डकैतों और रेत-लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते समय वन कर्मियों को अक्सर झूठे मुकदमों और कानूनी कार्रवाई से डराया जाता है। शीर्ष अदालत ने राज्यों को ऐसी नीति बनाने को कहा है जिससे वन विभाग के कर्मचारी बिना किसी आपराधिक मुकदमे के डर के अपना कर्तव्य निभा सकें।


feature-top