सुकमा : ऑटो चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा में ऑटो चालकों की अचानक हुई हड़ताल से आम जनता और यात्रियों की आफत आ गई है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऑटो चालकों ने वाहनों के पहिए रोक दिए हैं, जिससे बस स्टैंड, अस्पताल और बाजारों तक जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोकल ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जबकि प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।


feature-top