बिलासपुर : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में पूर्व तहसीलदारों को नोटिस जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्पदंश से होने वाली मौतों के एवज में मिलने वाले सरकारी मुआवजे में करोड़ों के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। इस घोटाले की जांच के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन और पूर्व तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और फर्जी फाइलों के जरिए मुआवजे की राशि में भारी गबन किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग और अफसरों के गलियारे में हड़कंप मच गया है। 


feature-top