महाराष्ट्र : 2,000 से ज्यादा स्कूल बंद होने पर राउत का शिंदे सरकार पर हमला

feature-top

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया है कि राज्य में 2,000 से ज्यादा स्कूल बंद हो चुके हैं। राउत ने इसे सीधे तौर पर महायुति सरकार की नाकामी और छात्र विरोधी नीति करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उपेक्षा के कारण गरीब और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जिससे राज्य में शिक्षा माफिया को बढ़ावा मिल रहा है।


feature-top