सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला आवंटन केस

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी राहत देते हुए 2014 के बहुचर्चित कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की कानूनी कार्यवाही पूरी तरह बंद कर दी है। शीर्ष अदालत ने मामले की समीक्षा के बाद याचिका को समाप्त कर दिया। पूर्व पीएम पर उस समय कोयला मंत्रालय का प्रभार रहते हुए एक निजी कंपनी को ब्लॉक आवंटित करने का आरोप लगा था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के साथ ही एक दशक लंबे चले कानूनी और सियासी घमासान पर विराम लग गया है।


feature-top