रायगढ़ : कलेक्ट्रेट में ACB का छापा, 50 हजार की रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार

feature-top

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक क्लर्क को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू ने सर्पदंश से हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि जारी करने के एवज में यह घूस मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर बिछाए गए जाल में कलेक्ट्रेट का घूसखोर कर्मचारी फंस गया, जिसे अब जेल भेजने की तैयारी है।


feature-top