रायगढ़ : स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 मजदूर घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर रायगढ़ स्थित एक स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया है, जिसमें 4 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है और प्लांट प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


feature-top