बिहार : प्रशांत किशोर के बयान पर भड़की JDU, दर्ज कराई FIR

feature-top

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैंपेन वीडियो को 'AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) निर्मित' बताने पर विवाद गहरा गया है। JDU (जनता दल यूनाइटेड) ने इसे पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की साजिश बताते हुए प्रशांत किशोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। JDU का कहना है कि पीके जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी दावे कर रहे हैं, जबकि जन सुराज अपने बयान पर कायम दिख रही है।


feature-top