हाईवे हादसों के बाद सड़क मंत्रालय के 11 अफसर हटाए गए : नितिन गडकरी

feature-top

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे पर बढ़ते हादसों और सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई की है। गडकरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी और खराब रखरखाव के कारण हुए हादसों के बाद मंत्रालय के 11 जिम्मेदार अधिकारियों को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि खराब सड़कों और जानलेवा हादसों के लिए अब सीधे अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।


feature-top