छ.ग : BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क दुर्घटना में घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर तालबेहट के पास उस समय हुई, जब सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

किरण सिंहदेव मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर परिवार सहित वापस लौट रहे थे। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि उन्हें कमर में चोट आई है और चालक भी घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।


feature-top