पंजाब : BJP अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री से माँगा इस्तीफ़ा

feature-top

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार राज्य में कथित पेपर लीक मामले को सुलझाने में नाकाम रही है और उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री व शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग की है। ढिल्लों ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि ये (AAP) लोग झूठे हैं। ये कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। सभी जानते हैं कि पेपर लीक हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"


feature-top