दुर्ग : लापरवाही पर SSP ने 2 TI पर ठोका जुर्माना, 2 हवलदारों का रोका इंक्रीमेंट

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसएसपी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। अपने-अपने क्षेत्रों में सूचीबद्ध बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने तथा काम में ढिलाई पाए जाने पर 2 थाना प्रभारियों (TI) पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही मामलों की विवेचना और ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में 2 हेड कांस्टेबलों की वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से पूरे दुर्ग पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


feature-top