J&K : धार्मिक प्रतीकों पर पाबंदी वाले सर्कुलर पर स्कूल ने मानी गलती

feature-top

जम्मू-कश्मीर के एक निजी स्कूल द्वारा जारी किए गए उस सर्कुलर पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें छात्रों के बिंदी, तिलक लगाने और कलावा (मौली) बांधने पर रोक लगाने की बात कही गई थी। भारी विरोध और जन-आक्रोश के बाद स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह नियम गलती से किसी अन्य प्रारूप से "कॉपी-पेस्ट" हो गया था और उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था। विवाद बढ़ता देख स्कूल ने तुरंत इस विवादित फरमान को वापस ले लिया है।


feature-top