ज़मानत याचिका खारिज होने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे उमर खालिद

feature-top

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाए गए उमर खालिद ने एक बार फिर जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले कड़कड़डूमा की निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि उनके खिलाफ लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं। इस फैसले को चुनौती देते हुए उमर खालिद ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए लंबे समय से जेल में बंद होने का हवाला दिया है और जमानत देने की गुहार लगाई है। 


feature-top