- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- जंतर-मंतर पर पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप; 25 साल की रुचिका पर केस दर्ज
जंतर-मंतर पर पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप; 25 साल की रुचिका पर केस दर्ज
जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में 25 वर्षीय रुचिका सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 23 जुलाई को छात्र संगठन के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा था। आरोप है कि नोएडा की रहने वाली रुचिका ने कैमरे के सामने संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। सुप्रीम कोर्ट की एक अधिवक्ता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने 'जीरो एफआईआर' दर्ज की थी।
चूंकि घटनास्थल दिल्ली का जंतर-मंतर था, इसलिए अब इस मामले को आगे की जांच के लिए दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और 356 के तहत मानहानि और शांति भंग करने का मामला दर्ज है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
