महाराष्ट्र : भिवंडी में मरम्मत के दौरान ढही इमारत, 9 लोगों की मौत

feature-top

मुंबई के पास  भिवंडी में मरम्मत कार्य के दौरान एक बहुमंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिससे 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल (NDRF/फ़ायर ब्रिगेड) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।


feature-top