सेंथिल बालाजी केस: सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस वी. मोहना ने सुनवाई से खुद को किया अलग

feature-top

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस वी. मोहना ने भ्रष्टाचार के एक नए मामले में DMK नेता वी. सेंथिल बालाजी की अग्रिम ज़मानत याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कोर्ट को जस्टिस मोहना के अलग होने की जानकारी दी और कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वे और जस्टिस जॉयमाल्य बागची दोपहर 1 बजे इस याचिका पर सुनवाई करेंगे।


feature-top