- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- बीरभूम कैश कांड: फरार कारोबारी टुल्लू मंडल का घर सील
बीरभूम कैश कांड: फरार कारोबारी टुल्लू मंडल का घर सील
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए बड़े कैश और गोल्ड कांड की जांच तेज करते हुए राज्य पुलिस ने फरार पत्थर और बालू कारोबारी टुल्लू मंडल (उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन) के सूरी स्थित सुभाषपल्ली आवास को पूरी तरह सील कर दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उसके साले और मैनेजर मीनार मंडल के घर से करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी और सोना मिलने के बाद की है।
बीरभूम जिला पुलिस की टीमों ने टुल्लू मंडल के आवास और अन्य ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां से कुछ लाख रुपये नकद, लगभग 250 ग्राम सोना, 900 ग्राम चांदी और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के वक्त टुल्लू मंडल या उसके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने घरेलू स्टाफ को बाहर निकालकर मुख्य परिसर में ताला लगा दिया।
इससे पहले पुलिस ने देउचा गांव में टुल्लू के साले मीनार मंडल के दो मंजिला मकान पर छापेमारी की थी। वहां 15 घंटे चली लंबी कार्रवाई में 35 नायलॉन के बोरों और गुप्त तहखानों से ₹28.5 करोड़ नगद और 15 किलोग्राम सोना (कीमत लगभग ₹21.5 करोड़) जब्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपी मीनार मंडल ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि यह सारी काली कमाई टुल्लू मंडल के अवैध सिंडिकेट की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
