श्रद्धा वाकर मर्डर केस : दिल्ली HC ने समय-सीमा तय करने से किया इनकार

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुचर्चित श्रद्धा वाकर मर्डर केस के ट्रायल (मुकदमे) की सुनवाई के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि निचली अदालत (Trial Court) पर केसों का भारी बोझ है और निष्पक्ष सुनवाई के लिए उसे जरूरी समय मिलना चाहिए। कोर्ट के इस रुख के बाद मुख्य आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ केस की रफ्तार और फैसले की समय-सीमा को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है।


feature-top