रायगढ़ : 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत 32 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

feature-top

रायगढ़ पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को ₹32 लाख का चूना लगाया था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस की साइबर और विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया है।


feature-top