बद्रीनाथ दान चोरी केस : SIT ने बरामद किया सारा कैश, आरोपी ने कबूला जुर्म

feature-top

प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में हुई दान राशि चोरी के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद SIT ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा कैश बरामद कर लिया। आस्था के केंद्र में हुई इस चोरी का खुलासा होने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।


feature-top