पत्थरों से जुटाए गए प्रदर्शनकारियों के फिंगरप्रिंट्स, 'आधार' से होगी पहचान : BJP मंत्री चंद्रकांत पाटिल

feature-top

महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में CJP आंदोलन के दौरान इस्तेमाल किए गए छोटे-छोटे पत्थरों से भी प्रदर्शनकारियों के फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए हैं, जिन्हें पहचान के लिए आधार नंबर से जोड़ा जाएगा।

गुरुवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए पाटिल का नाम सुझाने की सलाह देंगे।


feature-top