रूसी सेना में मारे गए भारतीयों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए DNA टेस्ट के आदेश

feature-top

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सेना में शामिल होकर जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि भारत वापस लाए गए या लाए जाने वाले शवों/अवशेषों का अनिवार्य रूप से DNA टेस्ट (DNA जांच) कराया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को सही और प्रामाणिक अवशेष सौंपे जा सकें। कोर्ट के इस आदेश से परिजनों को बड़ी राहत मिली है।


feature-top