कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

feature-top

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर कायराना हरकत करते हुए टार्गेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने आए दो नागरिकों को रोककर पहले उनका नाम और धर्म पूछा, फिर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस बर्बर हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस नृशंस वारदात के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 


feature-top