E20 पेट्रोल नीति का विरोध: भूख हड़ताल से पहले सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला नजरबंद

feature-top

देश में अनिवार्य किए जा रहे E20 (20% एथेनॉल-मिश्रित) पेट्रोल नीति के विरोध में आज राजधानी दिल्ली में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें भूख हड़ताल और मौन मार्च शुरू करने से ठीक पहले उनके ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आवास पर 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंद) कर लिया है। पूनावाला ने सरकार पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दबाव में पुलिस ने बिना किसी लिखित आदेश या वारंट के उनके घर के बाहर भारी बल तैनात कर दिया है। 


feature-top