बद्रीनाथ मंदिर के निलंबित अधिकारी ने धन चोरी में अपनी भूमिका ‘स्वीकार’ की

feature-top

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) घोटाला मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की पूछताछ में समिति के निलंबित अधिकारी प्रमोद नौटियाल ने कथित दान चोरी में अपनी भूमिका कबूल कर ली है। हालांकि भारतीय कानून के तहत पुलिस हिरासत में दिया गया बयान (Custodial Confession) अदालत में सबूत के तौर पर मान्य नहीं होता, लेकिन पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद कर शिकंजा कस दिया है।


feature-top