वाराणसी में 'सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी समेत 3 सांसदों पर FIR दर्ज

feature-top

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि तीनों सांसदों ने सनातन धर्म और धार्मिक मान्यताओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां कीं, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत के आधार पर वाराणसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है, जिससे यूपी की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है।


feature-top