CBI ने रिलायंस कैपिटल पर किया ₹1,816.22 करोड़ के EPFO घोटाले का केस दर्ज

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल और उसके अधिकारियों के खिलाफ ₹1,816.22 करोड़ रुपये की EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) निवेश धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हुए पेंशन फंड के पैसों का दुरुपयोग किया और वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। सीबीआई ने आपराधिक साजिश, अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है, जिससे कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मच गया है।


feature-top