राज ठाकरे ने लगाया सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ चोरी होने का आरोप

feature-top

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर की दानपेटी से हर साल करीब 18 करोड़ रुपये चोरी किए जाते हैं। उन्होंने ट्रस्टियों द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि कुछ कर्मचारियों के पकड़े जाने के बाद मंदिर का साप्ताहिक दान संग्रह 50 लाख रुपये से बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया। इस बयान के बाद मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि इस मामले में 9 आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।


feature-top