दिल्ली HC में पेपर लीक मामलों के विशेष जज का 1 हफ्ते में हुआ तबादला

feature-top

दिल्ली हाईकोर्ट ने 138 न्यायिक अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फ़ास्ट-ट्रैक अदालत की जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर दिया है। 25 जुलाई को पदभार संभालने के महज़ एक सप्ताह बाद ही उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत में नियुक्त किया गया है। अब उनके स्थान पर विशेष जज अजय गुप्ता को पेपर लीक और नीट (NEET) मामलों की सुनवाई की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।


feature-top