ओडिशा : 2021 के ACF हत्या मामले में IFS अधिकारी संग्राम केशरी बेहेरा निलंबित

feature-top

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आदेश पर राज्य सरकार ने वरिष्ठ IFS अधिकारी संग्राम केशरी बेहेरा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 2021 में पारलाखेमुंडी के सहायक वन संरक्षक (ACF) सौम्य रंजन महापात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के चलते की गई है। मृतक के परिजनों ने तत्कालीन DFO संग्राम बेहेरा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने और 27 जुलाई को अदालत में उनके आत्मसमर्पण कर न्यायिक हिरासत में जाने के बाद सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है।


feature-top