मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने पूर्व MLA राजेंद्र भारती को किया निलंबित

feature-top

मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों के ऐलान से ठीक 24 घंटे पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। अनुशासनहीनता और भीतरघात के आरोपों के बीच कांग्रेस हाईकमान ने दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। वोट गिनती के ठीक एक दिन पहले उठाए गए इस कड़े कदम से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है और इसे नतीजों से जोड़कर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।


feature-top