कर्नाटक : कैबिनेट का विस्तार; 20 मंत्री हुए शामिल

feature-top

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में महीनों से जारी आंतरिक बातचीत के बाद सोमवार, 3 अगस्त 2026 को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार पूरा हो गया, जिसमें 20 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नए मंत्रियों में पी एम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदागी, रुद्रप्पा लमानी, के एस बसवंतप्पा, बी नागेंद्र, टी रघुमूर्ति, जेड ज़मीर अहमद खान, रिज़वान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तुरंगशेट्टी, मंकला वैद्य, डॉ अजय सिंह, एन चेलुवरायस्वामी, के एम शिवलिंगे गौड़ा, एच सी बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायरेड्डी, विजयानंद कशप्पनवर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।

कैबिनेट विस्तार के साथ, कांग्रेस ने सीनियर लेजिस्लेटिव ऑफिस में अपॉइंटमेंट की घोषणा भी करी।

जीएस पाटिल कर्नाटक लेजिस्लेटिव असेंबली के स्पीकर होंगे, जबकि एएस पोन्नन्ना डिप्टी स्पीकर होंगे। सलेम अहमद को लेजिस्लेटिव काउंसिल का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि उमाश्री डिप्टी चेयरपर्सन होंगी।


feature-top