बोस्टन यूनिवर्सिटी फंडिंग विवाद पर बोले CJP संस्थापक, पीएम मोदी को दी डिग्री दिखाने की चुनौती

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। अपनी शिक्षा और फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर पलटवार करते हुए दिपके ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शैक्षणिक डिग्री सार्वजनिक करने की खुली चुनौती दी है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, "एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने आरटीआई (RTI) दाखिल कर मेरे पिता की वित्तीय संपत्ति और बोस्टन यूनिवर्सिटी में मेरी पढ़ाई की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। मैं पूरी तरह पारदर्शी हूँ। मैं बैंक लोन और स्कॉलरशिप सहित अपने सभी दस्तावेज सार्वजनिक रूप से दिखाने के लिए तैयार हूँ। लेकिन क्या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मेरे जैसी पारदर्शिता दिखाते हुए अपनी डिग्री देश के सामने रखेंगे?"


feature-top