'अभी FIR वापस लें': सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद CJP का भाजपा सरकार को अल्टीमेटम

feature-top

सुप्रीम कोर्ट द्वारा छात्र आंदोलनकारियों की रिहाई और एफआईआर वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। कोर्ट के रुख के तुरंत बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने भाजपा और एनडीए  शासित राज्य सरकारों को घेरते हुए कहा कि वे 25 जुलाई को युवाओं से किए गए अपने वादे का सम्मान करें और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तुरंत वापस लें ल

 भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट किया कि राज्यों को पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी FIR बंद करने या वापस लेने का पूरा अधिकार है l


feature-top