जग्गी हत्याकांड : शूटर चिमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी शूटर चिमन सिंह को अंतरिम जमानत दे दी है। शीर्ष अदालत ने उसकी अंतरिम राहत याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत मंजूर की, हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसकी दोषसिद्धि अभी खत्म नहीं हुई है और मूल आपराधिक याचिका पर अंतिम फैसला आना बाकी है। इस आदेश के बाद मामले के अंतिम निर्णय तक चिमन सिंह को जेल से बाहर रहने की राहत मिल गई है।


feature-top