न्यू लूक एथनॉल प्लांट द्वारा बिना CO2 प्लांट लगाये स्थानीय ग्राम वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ : नितिन भंसाली
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि न्यू लुक बायोफ्यूल्स जो की ग्राम फुलजार जिला राजनांदगांव में संचालित है जो की एथनॉल निर्माण का 170 केएल क्षमता का प्लांट है। उद्योग और शासकीय नियमों के अनुसार संचालित उद्योग को प्लांट संचालन से पूर्व पर्यावरण स्वीकृति (EC) जारी करने से पूर्व सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त के अनुसार जहरीली गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए (CO2) प्लांट स्थापित करना अनिवार्य है, जिस अनिवार्य शर्त का पालन प्लांट द्वारा नहीं किया गया है. उक्त एथनॉल प्लांट विगत 2 वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना CO2 प्लांट लगाये स्थानीय ग्राम वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हुए निरंतर संचालित है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि इस महत्वपूर्ण शर्त का पालन किए बिना पर्यावरण विभाग द्वारा सारे नियम कायदे कानून की धज्जिया उड़ाते हुए प्लांट को CTO (संचालन की सहमति) के नवीनीकरण की कार्यवाही की जा रही है। बिना CO2 प्लांट लगाये प्लांट को CTO जारी करने से प्लांट के आस पास के ग्राम वासियों को प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस से गंभीर फेफड़ों, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां होने की पूर्ण संभावना है और लगातार शिकायतें भी आ रही है, साथ ही प्लांट के आस पास कृषि भूमि भी इस से बंजर हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि कुछ करोड़ो रुपए बचाने के लिए प्लांट द्वारा शासन की मिलीभगत से प्लांट से जहरीली गैसों का उत्सर्जन करके बच्चे, बुजुर्गों सहित आस पास के गाँव में रहने वाले लोगो के स्वास्थ्य पर इसका बेहद बुरा प्रभाव पड़ रहा और यह उनके जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ जैसा कृत्य प्रतीत होता है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि विधानसभा में न्यू लुक बायोफ्यूल्स के संबंध में पर्यावरण और प्रदूषण की गंभीर शिकायतो के संबंध में लगाये गए प्रश्न में भी पर्यावरण विभाग द्वारा गलत जानकारी विधानसभा को जवाब में भेजी गई है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना जिला उद्योग कार्यालय जिला राजनांदगांव के उत्पादन प्रमाण पत्र या बिना अनुमति के न्यू लुक बायोफ्यूल्स, ग्राम फुलजर जिला राजनांदगांव नियमों के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों के संरक्षण में बेखौफ संचालित है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि सम्पूर्ण रूप से शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए न्यू लुक बायोफ्यूल्स के संचालन से स्थानीय ग्राम वासियों में उक्त समस्या से बेहद आक्रोश है, इस संबंध में स्थानीय पीड़ित ग्रामवासी और जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से दर्जनों बार शिकायते और जनआंदोलन भी किया है, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि न्यू लुक बायोफ्यूल्स, ग्राम फुलजार, जिला राजनांदगांव को नियम के उल्लंघन किए जाने पर तत्काल बंद करवाते हुए CO2 प्लांट लगाने के आदेश जारी करते हुए विभाग द्वारा प्लांट के CTO के नवीनीकरण पर तत्काल रोक लगाने की कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्य सचिव, पर्यावरण सचिव को करते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गयी है ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
