राजस्थान हाईकोर्ट : आसाराम को मिली 20 दिन की पैरोल

feature-top

जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायमूर्ति संजीत पुरोहित की पीठ ने उनकी 85 वर्ष से अधिक उम्र और 13 साल से अधिक समय जेल में बिताने के आधार पर 20 दिन की पहली पैरोल मंजूर की है। 


feature-top