शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी

feature-top

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने की खबरों पर बांग्लादेश सरकार द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपना रुख साफ किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक निजी मीडिया संस्था (फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब) द्वारा किया जा रहा है और इसमें भारत सरकार का 'न तो कोई हाथ है और न ही वह इस मंच पर दिए जाने वाले विचारों का समर्थन करती है'।


feature-top