स्टूडेंट प्रोटेस्ट को 'पॉलिटिकलाइज़' कर रहे हैं राहुल गांधी : संबित पात्रा

feature-top

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि भारतीय जनता पार्टी और सरकार के बयानों में केवल राहुल गांधी की राजनीति को निशाना (Target) बनाया गया है, न कि खुद प्रदर्शनकारी युवाओं को। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल और पुलिस की ज्यादती के सभी विपक्षी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

सेलेक्टिव अप्रोच और संसद की आलोचना पर सवाल

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के 'सेलेक्टिव अप्रोच' (चुनिंदा रवैये) पर उंगली उठाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कुछ मुद्दों को हवा देते हैं, जबकि अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने संसद (Parliament) की छवि को धूमिल करने और उसकी आलोचना करने के लिए भी राहुल गांधी के बयानों की कड़ी निंदा करी। 


feature-top