सुकमा रोजगार मेला : आज 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप (रोजगार मेले) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी संस्थानों द्वारा विभिन्न रिक्तियों के लिए कुल 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित इस कैंप में 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक व आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ शामिल होकर सीधे साक्षात्कार के माध्यम से मौके पर ही नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


feature-top