भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

feature-top

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल टेस्ट किया। मिसाइल का टेस्ट-फायरिंग स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड ने किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का 6 अगस्त को ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सफल टेस्ट-फायर किया गया।" इसमें कहा गया, "लॉन्च ने सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल पैरामीटर्स को वैलिडेट किया। यह टेस्ट स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया।"


feature-top