मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद यूसुफ पठान

feature-top

पूर्व क्रिकेटर और बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान ने दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अहम मुलाकात की है। सांसदों ने गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मुर्शिदाबाद जिले में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे गए एक संयुक्त ज्ञापन में सांसदों ने आरोप लगाया है कि मुर्शिदाबाद जिले में स्थानीय पुलिस के मौखिक आदेशों के बाद कई मस्जिदों से जबरन लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। सांसदों—यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद सांसद) और खलीलुर रहमान (जांगीपुर सांसद)—का कहना है कि पुलिस की इस अचानक और एकतरफा कार्रवाई के कारण स्थानीय मुस्लिम समुदाय में भारी असंतोष और नाराजगी का माहौल है। उन्होंने मांग की है कि ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों को लागू करते समय धार्मिक अधिकारों और भावनाओं का ख्याल रखा जाए। 


feature-top