अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21 वर्ष) की झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अबान के शव को प्रयागराज लाया जा रहा है, जहाँ उसे उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों के पास दफनाया जाएगा।
यह दर्दनाक हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ क्रेटा कार में सवार होकर प्रयागराज से झांसी जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में अबान अहमद और उसके एक दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
