J&K : पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में महबूबा मुफ्ती और बेटी पर FIR दर्ज

feature-top

पुलिस ने महबूबा मुफ़्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ़्ती के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। उन पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफ़सर के साथ मारपीट करने का आरोप है। यह विरोध प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के ख़िलाफ़ किया गया था। आरोप है कि इल्तिजा मुफ़्ती ने अफ़सर को काट लिया, जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा। PDP के चार अन्य नेताओं को भी चल रही जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।


feature-top