बिलासपुर : बिलासा एयरपोर्ट पर ₹6.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य डिपार्चर हॉल, जारी हुआ टेंडर

feature-top

बिलासपुर स्थित बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट के नए और अत्याधुनिक टर्मिनल निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए 6.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 22 हजार वर्गफुट में नया भव्य डिपार्चर हॉल तैयार किया जाएगा। नया टर्मिनल बनने से यात्रियों को बेहतर वेटिंग एरिया, आधुनिक सुरक्षा चेक-इन और उन्नत सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को आसानी से संभाला जा सकेगा।


feature-top