सुप्रीम कोर्ट : रेप केस में आसाराम के बेटे नारायण की उम्रकैद पर रोक वाली याचिका खारिज

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए उसकी उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। सूरत की ट्रायल कोर्ट द्वारा 2019 में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगाने के लिए नारायण साईं ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए सजा को बरकरार रखा, जिससे उसकी जेल में रहने की मियाद जारी रहेगी।


feature-top