बीजापुर : शराब दुकान के विरोध ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, समर्थन में पहुंचे विधायक विक्रम मंडावी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शराब दुकान को खोले जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों ने शराब दुकान का गेट तोड़ दिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के इस उग्र विरोध को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे और उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।


feature-top